Uncategorized

मुस्लिम जमात ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया शांति के मसीहा पैगंबर साहब का जन्मदिन।

 

00 देशभक्ति गीतों और मजहबी नात ने समां बांधा, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी खूबसूरत मिसाल

00 पूरे आयोजन को सफल बनाने में पुलिस विभाग का रहा अहम योगदान

00 केसीजी जिले सहित प्रदेश व पूरे वतन में अमनो चैन व खुशहाली के लिये दुआ मांगी गई

खैरागढ़।  खैरागढ़ मुस्लिम समाज ने अल्लाह के प्यारे रसूल, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक व शांति के मसीहा पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम साहब का पाक 1500 वां जन्मदिन शुक्रवार 5 सितंबर को जश्रे ईद मिलादुन्नबी के रूप में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया. खास बात ये है कि इस वर्ष मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर साहब का यादगार 1500 वां जन्मदिन बहुत ही जोशो जश्न के साथ मनाया गया. सर्वप्रथम सुबह 4 बजे मान्यता अनुसार पैगंबर साहब की पैदाइश के वक्त सलातो सलाम व नात पढ़ी गई और फिर 5:30 बजे सुबह फजर की नमाज के बाद कुरानखानी की गई तत्पश्चात सुबह 9 बजे परंपरानुसार मस्जिद चौक से हॉस्पिटल चौक, विश्वविद्यालय मार्ग, अम्बेडकर चौक, नया बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, तुरकारी पारा, ईतवारी बाजार, बक्शी मार्ग व गोलबाजार होते हुये जश्ने जुलूस पुन: मस्जिद चौक पंहुचा जहां जामा मस्जि़द के पेश ईमाम हाफिज फखरुद्दीन मिस्बाही ने परचम कुसाई की रस्म (झण्डा रोहन) अदा की और फातिहा पढ़ी गई वहीं मुस्लिम भाईयों को हर बुरे कामों से दूर रहकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताये मानवता की राह पर चलने की नसीहत दी गई साथ ही केसीजी जिले सहित प्रदेश व पूरे वतन में अमनो चैन व खुशहाली के लिये दुआ मांगी गई.

लड़कियों को अभिशाप समझकर मार दिया जाता था, ऐसे बुरे दौर में अल्लाह ने दुनिया में पैगंबर को भेजा।

ज्ञात हो कि जब दुनिया में बुराईयों का अत्यधिक बोल-बाला था और लोगों के साथ भेदभाव की प्रवृत्ति बढ़ते जा रही थी, वहीं लड़कियों को अभिशाप समझकर मार दिया जाता था. ऐसे बुरे दौर में अल्लाह ने अपने प्यारे रसूल पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को दुनिया में अमन चैन कायम करने के लिये भेजा. पैगम्बर साहब ने कहा था कि अगर आपके पास बेशुमार दौलत है और फिर भी आपका पड़ोसी तकलीफ में या कई वक्त भूखे रहकर जीवन व्यतीत कर रहा है तो सबसे पहले आप अपने पड़ोसी की मदद करो चाहे वो किसी भी धर्म का हो, वरना आपकी दौलत किसी काम की नहीं है. जुलूस में जमात के लोगों द्वारा अलग- अलग स्थानों पर स्टॉल लगाकर फल, बिस्किट, शरबत, आइसक्रीम, जूस व नाश्ते का प्रबंध किया गया वही नगर के गोलबाजार निवासी रमेश शर्मा व पूर्व पार्षद संजय शर्मा गुड्डू ने हिन्दू मुस्लिम एकता का खूबसूरत परिचय देते हुये जुलूस में मौजूद सभी मुसलमान भाइयों को पानी पिलाया .

देशभक्ति से ओत प्रोत खूबसूरत गीतों और मजहबी नात ने समां बांधा।

जुलूस में बेमेतरा से आये गायकों ने देशभक्ति से ओत प्रोत खूबसूरत गीत के साथ ही मजहबी नात की भी शानदार प्रस्तुति दी जिसे पूरे नगर वासियों द्वारा खूब सराहा गया. पूरे आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में केसीजी पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग का सराहनीय योगदान रहा.

जुलूस में ये रहे मौजूद।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाफिज मोहिब्बुल हक, हाफिज जियाउल हक, हाफ़िज़ शराफ़त हुसैन, नपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदर अब्दुल रज्जाक खान, जामा मस्जिद के सदर अरशद हुसैन डब्बू, नायब सदर जफर हुसैन खान, खजांची मो. इदरीस खान, इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष खलील कुरैशी, हाजी नासिर मेमन, हाजी तनवीर मेमन, हाजी ईमरान मेमन, हाजी मोहसिन अली, हाजी जाहिद अली, हाजी मुर्तजा, जिला मुस्लिम समाज के सचिव मो.याहिया नियाजी, कय्यूम कुरैशी, मो. सगीर खान, जमीर कुरैशी, फारूख मेमन, कदीर कुरैशी, सगीर कुरैशी, शमसुल होदा खान, जफर उल्लाह खान, अय्यूब सोलंकी, जमीर खान, याकूब खान, जुनैद खान, समीर कुरैशी, मतीन अशरफ, तारिक अमान व सादिक मेमन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम जमात के सदस्य एवं खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा, यातायात प्रभारी शक्ति सिंह, एसआई सौरभ बनाफर सिंह, पुरुषोत्तम निर्मलकर व जीएल साहू सहित पुलिस विभाग के जवान मौजूद थे.

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button