नेपाल में हुई घटना के मद्देनजर लापता व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने कलेक्टर ने की अपील।

सूरजपुर। नेपाल में हुई घटना के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि जिले का कोई नागरिक नेपाल में लापता है अथवा उसके लापता होने की आशंका है, तो इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, पता एवं गृह ग्राम, उपलब्ध होने पर संपर्क नंबर, परिवार के सदस्य अथवा रिश्तेदार का नाम एवं संपर्क नंबर तथा नेपाल में यात्रा एवं ठहरने से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इससे संबंधित जानकारी को राज्य स्तर पर समयबद्ध रूप से साझा करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचनाओं को स्टेट कंट्रोल रूम एवं राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा किया जाएगा। प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों का पता लगाने और आवश्यक समन्वय स्थापित करने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के संबंध में ऐसी जानकारी उपलब्ध हो, तो बिना विलंब जिला प्रशासन को सूचित करें। सूचना स्टेट कंट्रोल रूम/राहत आयुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर +91-7712223471 एवं डिजास्टर हेल्पलाइन 1070 पर भी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *