
अम्बिकापुर । महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सरगुजा की सामाजिक संस्था रेहाना फाउंडेशन के द्वारा” गांधी सुमिरन “विचार गोष्ठी का आयोजन 17 अक्टूबर को शाम 6 बजे से अंबिकापुर के प्रतापपुर नाका में स्थित होटल पंचानन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रख्यात देश के जाने-माने अर्थशास्त्री प्रोफेसर अरुण कुमार “वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और गांधी ” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। ज्ञात हो की रेहाना फाउंडेशन के द्वारा प्रतिवर्ष अंबिकापुर में गांधी सुमिरन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमे देश के प्रख्यात गांधी विचारक, विद्वान और चिंतक को आमंत्रित किया जाता है। रेहाना फाउंडेशन के जावेद खान तथा दिनेश शर्मा ने गांधी सुमिरन_विचार गोष्ठी में शामिल होने हेतु सभी प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया है।
आमंत्रण पत्र।




