

अम्बिकापूर । संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर द्वारा आयोजित एलएलएम विधि संकाय की परीक्षा में दीक्षा द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
दीक्षा द्विवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर विश्वविद्यालय स्तर पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। परिजनों, शिक्षकों, सहपाठियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि दीक्षा द्विवेदी हरिभूमि के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद चन्द्र द्विवेदी की पुत्री हैं। दीक्षा की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी मेहनत और लगन को इस सफलता का आधार बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया है। विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।



