स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय बिश्रामपुर में मेगा शिक्षक-पालक सम्मेलन आयोजित हुआ।
संकुल के मेघावी विद्यार्थियों एवं सक्रिय पालकों को सम्मानित किया गया।

बिश्रामपुर। शासन के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 का पहला संकुल स्तरीय मेगा शिक्षक – पालक सम्मेलन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय विश्रामपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बिश्रामपुर की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव, उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ठ पार्षद रविशंकर बउआ, पार्षद अमरेश प्रसाद, ग्राम पंचायत सतपत्ता की सरपंच श्रीमती सरिता सिंह, भाजपा नेता एवं एसएमडीसी सदस्य सूरज शेट्टी ,काउंसलर के रूप में विश्रामपुर थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़, स्वास्थ्य विभाग के डी. आर.पैकरा खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, शिक्षाविद के रूप में डॉक्टर बलजिंदर कौर, व्याख्याता सुनील सिंह उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । इसके पश्चात संकुल प्रतिवेदन संकुल प्राचार्य श्रीमती सुचित्रा खलखो द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने संकुल में वर्ष भर संचालित गतिविधियों की जानकारी बैठक में रखा । इसके उपरांत सेजस विश्रामपुर की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत ,नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके माध्यम से स्वच्छता, यातायात के नियम ,नशे से दूर रहना, अच्छे नागरिक के गुण, आदि का प्रदर्शन किया गया। जिसमें श्रीमती यास्मीन की भूमिका अहम रही।

संकुल स्तर पर कक्षा पांचवी आठवीं एवं दसवीं में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रत्येक विद्यालय में से एक सक्रिय पालक को भी सम्मानित किया गया। बैठक में शासन द्वारा पूर्व निर्धारित 12 बिंदुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से पंकज कुमार सिंह जनशिक्षक विश्रामपुर, श्रीमती अर्चना नायक प्रधान पाठक सेजस विश्रामपुर ,आर.पी. चक्रधारी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला सतपत्ता, श्री अरुण सिंह व्याख्याता सेजस विश्रामपुर के द्वारा घर का वातावरण, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, बस्तारहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु/ कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी ,आय – जाति निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोजन छात्रवृत्ति ,पास्को एक्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे मुद्दों पर विस्तार से विशेषज्ञ शिक्षक शिक्षकायों द्वारा जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम को श्रीमती निर्मला यादव, राजेश यादव, दीपेन चौहान, प्रकाश राठौड़ , सुरज शेट्टी ,रविशंकर बउआ, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती आभा तिर्की ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कुछ पालकों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र तिवारी व्याख्याता सेजस बिश्रामपुर द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन रश्मि साहू द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र संघ ने अपना योगदान दिया।





