सुरजपुरजॉबराजनीतिराज्यरायपुर

सुनील सिंह बने राज्य कर्मचारी संघ के सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक कुमार वर्मा बने सचिव।

श्रीमती संगीता नंदी को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

सूरजपुर। कर्मचारीयों के हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली अग्रणी संगठन राज्य कर्मचारी संघ ने सूरजपुर जिला इकाई का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है जिससे कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण तिवारी और प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष मो. सऊद मोहम्मद अंसारी की अनुशंसा से संगठन के जिला अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नियुक्तियां की है । जिसमें श्रीमती संगीता नंदी व्याख्याता (अंग्रेजी) सेजस विश्रामपुर को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं सुनील सिंह व्याख्याता (वाणिज्य) स्वामी आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर को सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया और दीपक कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला मुहारीडांड़ को ब्लॉक सचिव बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला अध्यक्ष निर्मल निर्मल भट्टाचार्य ने संगठन को और मजबूत करने के लिए अन्य पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने का निर्देश दिया इन नियुकियों से कर्मचारी संघ की एकजुटता और सक्रियता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इनकी नियुक्तियों से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button