पीएम श्री स्कूल भटगांव में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया ।

अफरोज खान
सूरजपुर। पीएम श्री प्राइमरी स्कूल भटगांव कॉलरी के आग्रह पर एसईसीएल के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करने आए एस ई सी एल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.शिव गोपाल सिंह एवं स्वास्थ परीक्षण टीम का स्वागत विद्यालय के शिक्षकों का बच्चों के द्वारा किया गया। डॉ. शिव गोपाल ने उपस्थित सभी बच्चों का बारीकी से स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें उनके द्वारा बच्चों का नाक ,आंख गला , कान ,दांत एवं संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ परीक्षण किया गया। बच्चों को आवश्यक दवाईयां तथा उचित परामर्श दिया गया। समस्या ग्रसित बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें इलाज करने हेतु समझाइश दिया गया। आज स्वास्थ्य परीक्षण में चिकित्सक डॉ. शिव गोपाल के साथ साथ स्टाफ नर्स सि. सुशीला पॉल, लैब टेक्नीशियन राजेश शर्मा, फार्मासिस्ट अभिषेक गुप्ता, संध्या, रजनी , दुर्गा के साथ 08 अन्य स्टाफ उपस्थित होकर स्कूल के छात्र छात्राओं का बेहतरीन तरीके से स्वास्थ परिक्षण करने में मदद किया। इस अवसर पर बच्चों ने भी निर्भीक होकर अपनी समस्याओं को खुल कर बताया। स्वास्थ्य परीक्षण कैंप के बाद विद्यालय की हेड मास्टर श्रीमती कौशल्या ने आभार व्यक्त किया गया।




