
नई दिल्ली।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने रविवार की रात आठ घण्टे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर किया है.
सीबीआई ने दिल्ली सरकार के 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार रात गिरफ्तार कर लिया.उनकी गिरफ्तारी से दिल्ली का राजनीतिक पारा बढ़ गया है। इस गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने आ गए हैं।



