बड़ी खबर।। कोयला कामगारो को मिलेगा एक लाख तीन हजार रूपये सलाना बोनस। देर रात मानकीकरण समिति की बैठक मे हुआ फैसला।।

अफरोज खान।

कोलकाता से बड़ी खबर आ रहीं है, कोयला कामगारो को मिलने वाले फेस्टिवल सलाना बोनस पर अंततः कई गतिरोध के बाद हुआ निर्णय। इस साल कोयला कामगारों को मिलेगा 1,03,000  रूपये सालाना बोनस। कोलकाता मे आयोजित मानकीकरण समिति की बैठक मे कई राउंड की चर्चा उपरांत उक्त बोनस की रकम अंततः तय हुआ। ज्ञात हो की कोयला कामगारो की सालाना बोनस पर होने वाली बैठक 22 सितंबर को कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर स्थगित कर दी गई थी। जिसकी बैठक पुनः 25 सितंबर को कोलकाता में आयोजित की गई। जेबीसीसीआई 11 की मानकीकरण समिति की इस बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड और उसके अन्य सहयोगी कंपनी के उच्च प्रबंधन के साथ ट्रेड यूनियन बीएमएस, एटक, सीटू,इंटक,एचएमएस के श्रमिक नेता शामिल हुवे।

बैठक मे सलाना बोनस के लिए प्रबंधन ने 93 हजार रूपये देने का पहले प्रस्ताव दिया,जिसका सभी ट्रेड यूनियन के नेताओं विरोध करते हुवे एक लाख पचास हजार रूपये बोनस देने की मांग की शुरुआत किया। अंत मे एक लाख तीन हजार रूपये सलाना बोनस देने पर देर रात सहमति बनी है।मालूम हो की पिछले वर्ष कोल इंडिया ने 93750 रूपये बोनस दिया गया था।

एक लाख तीन हजार बोनस फाइनल हुआ – एटक नेता हरिद्वार सिंह।

कोयला मजदूरों को इस वर्ष सलाना बोनस के रूप में एक लाख तीन हजार का भुगतान होगा।इसकी जानकारी एटक नेता व मानकीकरण समिति सदस्य हरिद्वार सिंह ने दिया।उन्होंने जारी बयान में कहा कि  दिनांक 25 सितम्बर को कलकता मे स्टैंडराइजेशन कमीटी की बैठक बोनस के सवाल पर हुई बैठक कुछ देर के लिए स्थगित होने के बाद तमाम बहस के बाद अंतत एक लाख तीन हजार रुपए बोनस तय किया गया है। एटक के नेता कामरेड हरिद्वार सिंह ने बताया कि बोनस का भुगतान दूर्गा पूजा के पूर्व करना है ये भी तय हुआ है। सभी कर्मचारी भाइयों को दुर्गा पूजा की बहुत बधाई पिछले साल 8 हजार 7 सौ 50 रुपये बढा था इस बर्ष 9 हजार 2 सौ 50 रुपए की बढ़त हुई है।उल्लेखनीय है कि मानकीकरण समिति की बैठक में यूनियनों ने 1.50 लाख की मांग किया था।बैठक में इंटक और एचएमएस ने कड़ा रुख अपनाया था,लेकिन अंततः एक लाख तीन हजार पर सहमति बनी।

 

इंटक भी बैठक मे हुई शामिल, 22 सितंबर की बैठक इंटक के कोर्ट मे जाने की वजह से स्थगित हुई थी।

कोल इंडिया प्रबंधन के द्वारा मानकीकरण समिति में इंटक ट्रेड यूनियन को न बुलाए जाने पर इंटक ने कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसकी वजह से 22 सितंबर को आयोजित मानकीकरण समिति की बैठक पर रोक लगा दी गई थी। बाद में कोर्ट के आदेश उपरांत इंटक को भी आमंत्रित करके 25 सितंबर को बैठक आयोजित की गईं। जहाँ इंटक के नेताओं ने अपनी सहभागिता प्रदर्शित करते हुवे जम कर अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

देखिए मानकीकरण समिति बैठक की कुछ फोटो झलकियां।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *