सुरजपुरजॉबराजनीतिराज्य

नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े ने सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदीयों को रेनकोट वितरित किया।

सूरजपुर। भटगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े ने बरसात के दिनों में कर्मियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए अपने खर्चे से सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदीयों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों और पुरुष कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, और इस पहल से उन्हें काम करने में सुविधा मिलेगी और वे बरसात से बचकर जिम्मेदारी से कार्य कर सकेंगे।

रेनकोट वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष रामफल पैकरा, बीजेपी जिला कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह और नगर पंचायत के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। रेनकोट मिलने पर सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदीयों ने अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

 

इस पहल से न केवल सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदीयों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि इससे शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button