सुरजपुरबच्चों का कोनाराज्यरायपुर

चुनगड़ी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिसमें संकुल अंतर्गत सभी 6 प्रायमरी 2 मिडिल और हाई स्कुल के छात्रों को शाला प्रवेश कराया गया।

सूरजपुर। शासकीय हाई स्कूल चुनगड़ी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संकुल अंतर्गत सभी छः प्राथमिक शाला तथा 2 मिडिल स्कूल और हाई स्कूल चुनगड़ी के नव प्रवेशित छात्रों को तिलक लगा, माला पहनाकर,पुस्तक एवं स्कूल ड्रेस दिया गया तथा स्वल्पाहार कराकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पर पुष्प दीप अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे सरपंच अनिल सिंह चुनगड़ी पूर्व बीडीसी विजय रजवाड़े ग्राम पंचायत के पंचगण,संकुल प्राचार्य सतीश पांडेय सीएसी महेश प्रताप सिंह प्रधानपाठक रामनाथ सिंह, दिलीप सिंह ,व्याख्याता विजय गुप्ता, रूपनारायण पैकरा ,श्रीमती अनामिका भगत ,हरविंदर कौर बग्गा ,प्रकाश चंद्र द्विवेदी , खैरवार मैडम तथा संकुल के सभी विद्यालय के शिक्षक और छात्र तथा नागरिक गण उपस्थित थे।मंच संचालन व्याख्याता अनामिका भगत और शिक्षक रामनाथ सिंह ने किया। स्वागत उद्बोधन में संकुल प्राचार्य सतीश पांडेय ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने और अध्ययन के लिए प्रेरित किया। अतिथियों मे सरपंच अनिल सिंह और पूर्व बीडीसी विजय रजवाड़े ने छात्रों हेतु शासन की योजना की जानकारी दी। तेलगांव के शिक्षक दिलीप सिंह द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सभी कक्षा में नए विषय जुड़ेंगे के बारे में विस्तार से बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button