
अफरोज खान
नई दिल्ली। सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने से दुखी कोयला कर्मचारियों के लिए आज खुशी की खबर निकाल कर आई है उन्हें वार्षिक बोनस 85 हज़ार देने का निर्णय और समझौता प्रबंधन और श्रम संगठन के नेताओं के बीच हुआ। दिल्ली में कोल इंडिया और मजदूर संगठन बीएमसी,एटक,एचएमएस और सीटू के नेताओं के बीच बोनस के संबंध में आयोजित वार्ता पश्चात कोल इंडिया के मज़दूरों को इस वर्ष पी एल आर वार्षिक (बोनस) 85 हज़ार देना तय हुआ। 8 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रबंधन और श्रमिक नेताओं के बीच बोनस को लेकर लम्बी वार्ता हुईं और 85 हजार रूपए बोनस देना तय हुआ जो पिछले वर्ष से 85 सौ ज्यादा है। खास बात ये है की ठेका मजदूरों को भी बोनस दिया जाना है इसका निर्णय 19 अक्टूबर को होने वाले सीएमडी मीट में किया जाएगा।
वार्षिक बोनस की घोषणा से एक तरफ कोयला मजदूरों मे खुशी की लहर है तो दूसरी तरफ कुछ मजदूर इस बात से दुखी हैं कि उन्हें सितंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला और वार्षिक बोनस कम से कम एक लाख मिलना चाहिए था। इस बात को लेकर कोयला मजदूर और कर्मचारी सोशल मीडिया पर अपना रोष खुल कर प्रकट कर रहे हैं।
देखिए समझौता की कॉपी।




