
ॐ साईं रक्तदाता समिति के खेमसागर साहू,रवि कुमार महंत एवम अशोक भास्कर का समाज सेवा के लिए बीकानेर राजस्थान में हुआ सम्मान
भटगांव।ॐ साईं रक्तदाता समिति जरही सरगुजा संभाग को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अंतराष्ट्रीय ग्लोबल हुमैनिटी चेंज मेकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया राष्ट्रीहित फाउंडेशन व परहित सेवा समिति एवं कम्युनिटी वेलफेयर ट्रस्ट बीकानेर (राजस्थान) द्वारा मानव क्रांति पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन और कार्यशाला ग्लोबल हुमैनिटी चेंजमेकर अवॉर्ड 11-12 मार्च को रखा गया था जिसमें ॐ साईं रक्तदाता समिति जरही के नेतृत्व कर रहे समिति के खेमसागर साहू, रवि महंत एवं अशोक भास्कर को सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ से रक्तदान सेवा के क्षेत्र में समिति को बीकानेर राजस्थान में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कारगिल युद्ध में देश सेवा करते हुवे युद्ध में अपने दोनों पैर और एक हाथ खो दिये थे ऐसे भूत पूर्व सैनिक दीप चंद जी विशिष्ट अतिथि आई.पी.एस. डिविजनल कमिश्रर डा. नीरज के पवन जी साथ हीं भूत पूर्व कर्नल हेम सिंह शेखावत जी हाथों सम्मान प्राप्त हुवा।
खेमसागर साहू, रवि महंत तथा अशोक भास्कर ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत देश के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।
ॐ साईं रक्तदाता समिति जरही सरगुजा संभाग के अध्यक्ष एवं संस्थापक भूषण प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि यह सम्मान ॐ साईं रक्तदाता समिति को रक्तदान के क्षेत्र में प्राप्त हुआ l ज्ञात हो कि विगत आठ वर्षो से जरही सरगुजा संभाग क्षेत्र में ॐ साईं रक्तदाता समिति का सञ्चालन हो रहा है इस समिति के द्वारा लगातार जरूरतमंद रक्तदान शिविर का आयोजन तथा मरीज को लगातार रक्त मुहैया कराकर मरीजो की जान बचाने का कार्य कर रही है।



