एक गांव जहां किसी भी घर में ताला नहीं लगाया जाता

रायपुर।क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसी जगह भी है, जहाँ लोगों के घरों में दरवाजे नहीं होते?

जी हाँ, महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले के शनि शिंगणापुर गांव के किसी भी घर में ताला नहीं लगाया जाता।

लोग घर की मूल्यवान वस्तुएँ, गहने, कपड़े, रुपए-पैसे आदि रखने के लिए थैली और डिब्बे या ताक का प्रयोग करते हैं। केवल पशुओं से रक्षा के लिए, बाँस का ढंकना दरवाजे पर लगाया जाता है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इस गांव में चोरी भी नहीं होती है। यहां तक कि गांव में राष्ट्रीयकृत यूको बैंक की शाखा के भी दरवाजों पर ताले नहीं लगाए जाते हैं।
क्या आपने पहले इस गाँव के बारे में सुना था, हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *