साहित्यखबर हट केसुरजपुर

करमा,शैला सहित अन्य लोक नृत्य मनोरंजन का नहीं अपितु गौरवशाली संस्कृति का हिस्सा है-सत्यनारायण सिंह।

राजा बालम करमा दल सुन्दरपुर को मिला प्रथम स्थान

सूरजपुर। विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत कुर्रीडीह में दसईं पर्व के अवसर पर आयोजित करमा प्रतियोगिता में राजा बालम करमा दल सुन्दरपुर को प्रथम स्थान मिला। वहीं सती करमा दल गंगौटी को द्वितीय और जय मां काली करमा दल शिवप्रसादनगर को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें उक्त टीमों के अलावा भगवान बिरसा मुंडा करमा दल कुर्रीडीह, आदिवासी करमा दल कुसमुसी, सरस्वती करमा दल बड़सरा, मां सती करमा दल केंवरा, बजरंग करमा दल बसकर, जय भोले करमा दल बरपारा, ज्वालामुखी करमा दल बन्जा, जय मां दुर्गा करमा दल मसिरा, सिद्धेश्वर करमा दल भंवराही और जागृति करमा दल भकुरा शामिल रहे।

विदित हो कि दसईं (दशहरा) के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कुर्रीडीह में करमा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि करमा, शैला नाच-गाने और मनोरंजन का विषय नहीं है। यह हमारे गौरवशाली संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि नई पीढ़ी में करमा उत्सव का आयोजन उल्लेखनीय है। जबकि जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नेहा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। वहीं भाजपा नेता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह ने करमा के कथा का उल्लेख करते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व को बताया।

आयोजन में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह, जनपद पंचायत सदस्य तुलेश्वर सिंह, ओम प्रकाश पैकरा, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नेहा सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री शान्तनु गोयल, रूपेन्द्र कुशवाहा, रक्षेन्द्र प्रताप सिंह, कुदरगढ़ के प्रमुख बैगा राजा रामकुमार बंछोर, बंजा सरपंच अमित सिंह, अशोक पैकरा, संदीप कुशवाहा, बड़सरा सरपंच जगनारायण सिंह, बस्कर सरपंच सुरेश सिंह, कुर्रीडीह सरपंच अमर सिंह, करौन्दामुड़ा सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण सिंह, रामेश्वर सिंह, वीरेन्द्र पैकरा, परषोत्तम सिंह, कैलाश सिंह मरावी, नन्हू राम, हीरालाल सिंह, रामप्रसाद सिंह, विजेन्द्र मिन्ज, पूरन सिंह, चन्द्रबहाल, नोहर सिंह, सोहर सिंह, ओमप्रकाश, महावीर सिंह, प्रभात जयदीप समेत, पूर्व सरपंच बस्कर रामेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह पोया, पन्नेलाल, मन्नू, शंखलाल, नीरज, फुलसाय, शिवबचन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button