नेपाल मे युवाओ ने सरकार के खिलाफ किया विद्रोह,हिंसक झड़प मे अबतक 20 लोगों की मौत, ओली सरकार संकट मे।

नई दिल्ली (एजेंसी)। नेपाल में सोमवार से जेन जी और युवाओं के द्वारा सरकार के विरुद्ध किया जा रहा आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हिंसक होते जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गईं है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं, जिसमें कम से कम 19 से 21 लोगों की मौत हो गई है और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बिगड़े हालात को देखते हुए नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारीयों के द्वारा जगह-जगह आग लगा दी गई है। प्रदर्शन करियों की वजह से ओली सरकार के ऊपर संकट आ गया है। कई मंत्रियों के आवास पर हमला किया गया है।

विरोध प्रदर्शन के कारण।
– नेपाल सरकार द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसका विरोध किया जा रहा है।
– प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, बेरोजगारी और विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं.
सरकार की प्रतिक्रिया।
– नेपाल सरकार ने कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है और इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई हैं।
– नेपाली सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
– गृह मंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और डेप्युटी पीएम समेत नौ मंत्रियों ने भी इस्तीफा दिया है.
वर्तमान स्थिति:
– नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है, जिसका ऐलान संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने किया है।
– स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, लेकिन सरकार ने शांति व्यवस्था बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



