सरगुजाराजनीतिराज्यरायपुर

बड़ी खबर।। साय सरकार का विस्तार, छ ग के राज्यपाल ने तीन नए मंत्री राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहब को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

तीन नए मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ में अब होंगे 14 मंत्री।

नए मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ में अब होंगे 14 मंत्री।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार का विस्तार, तीन नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई। लंबे इंतजार के बाद आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव, आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहब तथा अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजभवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित छत्तीसगढ़ के कई मंत्री,विधायक तथा भाजपा  पदाधिकारी मौजूद थे।

खास बात ये है की तीनो नए मंत्री पहली बार विधायक बने है और मंत्री मंडल मे शामिल हुवे है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button