
सूरजपुर।
छत्तीसगढ़ मे पहली बार होने जा रहा है मिस्टर,मिस एवं मिसेस इंडिया धरोहर 2025 का आयोजन रायपुर मे होने जा रहा है जिसकी तैयारी जोरो पर है। पहले चरण मे मिस्टर,मिस एवं मिसेस इंडिया धरोहर 2025 का ऑडिशन रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद तथा सूरजपुर मे होने वाला है। उक्त ऑडिशन मे मॉडलिंग, सिंगिंग,डांसिंग मे निपुड़ लोग तथा इस फिल्ड मे करियर बनाने के इच्छुक कोई भी युवा कलाकार, मॉडल, युवती, महिलाएं प्रतिभागी बन सकते है। पहली बार सूरजपुर मे होने जा रहे ऑडिशन को मॉडल सुजीत मिश्रा जज करेंगे। सुजीत मिश्रा मिस्टर क्यूट फेस ऑफ़ इंडिया 2018, मिस्टर अट्रैक्टिव फेस ऑफ इंडिया 2023,बेस्ट ड्रेसिंग सेंस आफ इंडिया 2023 रह चुके हैं। सुजीत मिश्रा भटगांव निवासी कॉलरी कर्मचारी अनिल मिश्रा के पुत्र तथा उभरते हुए मॉडल है।

मिस्टर,मिस एवं मिसेस इंडिया धरोहर 2025 का ग्रैंड फिनाले रायपुर मे होगा। ग्रैंड फिनाले के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहेंगे।
ऑडिशन के जज सुजीत मिश्रा ने बताया कि 27 जुलाई को सूरजपुर में ऑडिशन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूरजपुर ऑडिशन में सिलेक्टेड प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे तथा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सूरजपुर जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो मॉडलिंग सिंगिंग तथा डांसिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।



