
सुरजपुर। नगर पंचायत भटगांव अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यालय नगर पंचायत भटगांव के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर की साफ सफाई की गई साथ ही स्वच्छता दीदीयो का सम्मान कर उन्हें शहर को साफ रखने में उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण कुमार उपाध्याय निकाय से उप अभियंता नीतीश कुमार गुप्ता नोडल अधिकारी, अजय कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, पीएयू रूपेश गुप्ता एवं मिशन क्लीन सिटी की स्वच्छता दीदीयां उपस्थित रहे ।




