Uncategorizedबच्चों का कोनाराज्यसरगुजासुरजपुर

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने धरसेड़ी ने किया प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का लोकार्पण

सुरजपुर। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भटगांव अन्तर्गत ग्राम धरसेड़ी में 50 सीटर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास का लोकार्पण किया गया है। पूर्व में विधायक राजवाडे द्वारा किये गये जनसंपर्क के दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रावास का मांग किया गया था। जिस पर विधायक भटगांव राजवाडे द्वारा तत्काल पहल करते हेतु 1 करोड़ 52 लाख रु. की लागत राशि छात्रावास निर्माण हेतु स्वीकृत कराया गया था जिसका लोकार्पण मंगलवार को भटगांव विधायक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजवाडे द्वारा अपने संबोधन मे कहा गया कि ओडगी ब्लॉक सुदूर वनांचल होने के कारण काफी पिछड़ा क्षेत्र था, प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंह देव जी द्वारा पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रों मे विकास एवं निर्माण के कार्य कराये जा रहे है। जिसमे मुख्यरूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुलिया, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं किसानो को समृद्ध बनाने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है, कि आज विधानसभा क्षेत्र भटगांव में सड़को का जाल बिछ गया है, तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र मे भी कई स्कूल, महाविद्यालय एवं अस्पताल का स्वीकृति दिया गया है, जिसमे से कुछ मूर्त रूप में खुल गये है तथा कुछ का लोकार्पण करना बाकी है, जो बहुत ही जल्द पूरा कर लिया जायेगा। आगे क्षेत्रीय विधायक राजवाड़े द्वारा ग्रामीणों को कहाँ गया कि प्रदेश में अगली बार कांग्रेस का सरकार बनाईये में आपको विश्वास दिलाता हूँ कि अगले कार्यकाल मे इससे भी दुगना गति से विकास कार्य कराया जायेगा। जिस पर ग्रामीणों द्वारा तालियों की गढ़गढ़ाहट के साथ सर्मथन करते हुए आने वाले चुनाव मे कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान में मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता अवधेश गुर्जर, बिजेन्द्र सिंह, गौतम कुशवाहा, धरमपाल गुप्ता, लवकेश गुर्जर, धरम पटेल, चन्द्रभान राजवाडे, विभव गुर्जर, राजेश साहू विभाग की ओर से मण्डल संयोजक मनोहर गुप्ता, अजय राजवाडे, छात्रावास अधीक्षक अम्बेलाल सिंह, बलराम पैकरा, शिवप्रपात, बजरंग गुप्ता, संतोष यादव एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button