Uncategorized

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया

भटगांव।भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बुंदिया के मझारपारा में 14 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एव भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेसी सरकार गांव ग्राम का चौमुखी विकास करने के लिए प्रयासरत हैं।उन्होंने ने शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की सस्याएं भी सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा,नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष सूरज गुप्ता,सरपंच रतीयो टोप्पो,उपसरपंच हुलास राजवाड़े,विनोद गुप्ता, गोरेलाल टोप्पो,रोजगार सहायक नीता गुप्ता,टारजन विश्वकर्मा,विनोद राजवाड़े, दयाल पैकरा,अरुण गुप्ता, भगवान दास पैकरा,मनोज साहू,रमेश गुप्ता,सुखलाल राजवाड़े,भैयालाल राजवाड़े, भगवान दास मानिकपुरी सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button