GamesWorldखेलकूददेश विदेशराज्यसुरजपुर

सुरजपुर की बेटी निगिता यादव का अंर्तराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु हुआ चयन

जिला प्रशासन ने पांच लाख की सहायता किया

जिले की बेटी निगिता यादव का किक बॉक्सिंग में अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ चयन।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान के तहत मिला पांच लाख रूपये का आर्थिक सहायता राशि का चेक।कलेक्टर सुश्री आरा ने चेक प्रदाय कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीं शुभकामनाएं

सूरजपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त राशि का कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु सुरजपुर जिले की बेटी निगिता यादव को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य, देश का नाम रोशन करने शुभकामनाएं दी। निगिता यादव ने मुख्यमंत्री बघेल एवं जिला प्रशासन का आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गौरतलब है कि निगिता यादव, पिता श्री लक्ष्मण यादव उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी भट्टा पारा, श्याम मंदिर रोड सूरजपुर, जिला सूरजपुर की निवासी है। विगत दिनों राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता (वर्ग-48 किग्रा) वर्ष 2022 जिसका आयोजन तमिलनाडु में किया गया था जिसमें उन्होंने रजत पदक हासिल किया था और उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु दुबई के लिए हुआ है। इसके पूर्व में भी  कई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अच्छा स्थान अर्जित किया है।

निगिता यादव ने बताया कि उनके पिताजी चना, फली का ठेला लगाने का कार्य करते है जिससे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण वह अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रही हैं और अपनी आर्थिक स्थिति के कारण देश के बाहर दुबई जाकर खेलने में असमर्थ है। कलेक्टर सुश्री आरा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। कलेक्टर ने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला, छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश का नाम रोशन करने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री नंदजी पांडे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button