त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न,मतदान केंद्रों पर दिखा मतदाताओं का उत्साह।

सूरजपुर/23 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अंतिम जानकारी मिलने तक दोपहर 3 बजे तक ओड़गी 71.80.और प्रतापपुर में 73.68. प्रतिशत सहित कुल72.96 प्रतिशत मतदान हो चुका है जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 72.60 और पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 73.32 शामिल है और लाइन में लगे मतदाताओं को टोकन बांटकर मुख्य द्वार बंद कर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर एवं एसपी ने आज दोनों विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भूमिका निभाने पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *