देश सेवा के साथ समाज सेवा भी करते है,अम्बिकापुर नगर पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह।

अफरोज खान

अम्बिकापुर। देश सेवा पुलिस सेवा के साथ समाज की सेवा भी करते हैं अंबिकापुर के नगर पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लोंन। रक्तदान जीवनदान है,इस स्लोगन को वास्तविक में सत्य कर दिखाया डिप्टी एस पी अमोलक सिंह ढिल्लन ने। ॐ सांई रक्तदाता समिति जरही सरगुजा संभाग जो कि विगत 8 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है, उसके आह्वान पर आज उन्होंने रक्तदान किया। आज दिनांक 07 अक्टूबर को जब ॐ सांई रक्तदाता समिति को एक अनीमिया मरीज का ब्लड की जरूरत का रिक्वेस्ट आया तो समिति के अध्यक्ष भूषण प्रसाद सूर्यवंशी के द्वारा डिप्टी एस पी अमोलक सिंह ढिल्लोंन से रक्तदान करने हेतु निवेदन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर ने तुरंत उस मरीज के लिए रक्तदान करने का आग्रह स्वीकार कर स्वम बताए गए ब्लड बैक पहुंच गये और  रक्तदान किया। वास्तव में यही सच्ची देशभक्ती हैं जिसे श्री अमोलक सिंह ढिल्लोंन ने साबित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *