देश विदेशराज्य

छत्तीसगढ़ सीएम बघेल आज 5 बजे जनता के नाम देंगे महत्वपूर्ण संदेश,सभी चैनलों में होगा सीधा प्रसारण 

 

रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को शाम 5 बजे राज्य की जनता को महत्वपूर्ण संदेश देंगे। इसका सभी क्षेत्रीय समाचार चैनलों एवं एफएम रेडियो में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

ज्ञात हो कि सीएम बघेल बिलासपुर में यादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने पहुंचे है, जहाँ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि- स्वयं को सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा का जनाधार लगातार गिरते जा रहा है और उनका शीर्ष नेतृत्व धन और बल के दम पर चुनाव हार कर भी सत्ता हथिया रहे है, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र इसके जीवंत उदाहरण है। इसके विपरीत कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ते चला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button