मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

  • 16 लाख आवास बनाने का नहीं दिया परमिशन।
  • प्रदेश में उज्जवला योजना पूर्णता है बाधित।
  • प्रदेश में कानून व्यवस्था है लचर।

सुरजपुर। (न्यूज नेशन डेली) प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना व बस्तर संभाग में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा चक्का जाम तथा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सागर सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था व ग्रामीणों का आवास रोकने में प्रदेश की सरकार महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस विषय को लेकर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने आपको कुर्सी पर बैठाई थी। आज उसी जनता का विश्वास आपने खो दिया है। केंद्र की सरकार तो प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हेतु राशि दे रही है। लेकिन भूपेश बघेल दीवार की तरह खड़े होकर 16 लाख आवास नही देने के लिए अड़े रहे। जिसमे यहां के विधायक पारसनाथ राजवाड़े भी सहभागी हैं। जो किसी पाप से कम नहीं है। प्रधानमंत्री आवास हमारा अधिकार है जिसे कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है। गरीब माता का चूल्हा बारिश के पानी से बुझ जाये, कच्चे घर के मरम्मत में हर साल गरीब परेशान रहे, बंदर छानी में कूदें और खपरैल सारे टूट जाये। इन सभी बातों से आपका और आपकी सरकार का सरोकार नहीं है। 2011में हुए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि 7,81,999 परिवारों को आवास से इस सरकार ने वंचित कर दिया है।ग्रामीण आवास को ही मुख्य कारण बताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ केबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार छोड़ दिया। कांग्रेस और अंग्रेज की नीति एक समान है। जिसके कारण बस्तर संभाग में कांग्रेस सरकार की संरक्षण में चार भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई हत्या बीते एक माह में नक्सलियों ने कर दी है। जो 2002 की तरह नक्सली हत्या सहित राजनीतिक हत्या की याद दिला रही है।


धरना कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, भारत सिंह सिसोदिया, सत्यनारायण सिंह, हुबलाल सिंह, परमेश्वरी राजवाड़े, रामू गोस्वामी, गिरीश गुप्ता, शीतल गुप्ता मार्तंड साहू, सुभाष राजवाड़े, राजेश तिवारी, मोहन शर्मा, महेश्वर पैकरा व सुनील साहू व अभिषेक गुप्ता ने भी संबोधित किया।

इस दौरान बलराम सोनी, राजीव प्रताप सिंह, रविंद्र भारती, शांतनु गोयल, रामबाई देवांगन, नेहा तिवारी, अमन प्रताप सिंह,सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *