गरीबी के कारण चलाते थे टेंपो,गर्लफ्रेंड के सहयोग से बन गए आईपीएस,जानिए IPS मनोज कुमार शर्मा की कहानी

गरीबी के कारण चलाते थे टेंपो,गर्लफ्रेंड के सहयोग से बन गए आईपीएस,जानिए IPS मनोज कुमार शर्मा की कहानी
रायपुर। (न्यूज नेशन डेली) हमारे देश में आईएएस ऑफिसर बनना बहुत बच्चों का सपना होता है लेकिन आईएस वही बच्चे बन पाते हैं जो कड़ी संघर्ष करते हैं और मुश्किलों के आगे हार नहीं मानते हैं. कई ऐसे बच्चे हैं जो जिंदगी में आने वाली परेशानियों से हार जाते हैं और अपनी जिंदगी में जो सपना देखते हैं उसे ही पीछे छोड़ देते हैं.
वैसे तो हमारे देश में आज भी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के रिश्ते को बहुत खराब माना जाता है और लोग इस रिश्ते को इज्जत के नजरिए से नहीं देखते. लेकिन आज हम जिस तक की कहानी बताने वाले हैं इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए यूपीएससी जैसे कठिन एग्जाम को पास कर दिखाया.
जी हां हम बात कर रहे हैं आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए और उनके सपनों को पूरा करने के लिए आईपीएस ऑफिसर जैसे बड़े पोस्ट हासिल की.
आपको बता दें कि एक समय था जब मनोज कुमार शर्मा के पास पैसे नहीं थे और काफी मुश्किलों का सामना कर रहे थे लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए यूपीएससी जैसा बड़ा एग्जाम पास किया.
12वीं की परीक्षा में मनोज कुमार शर्मा फेल हो गए थे उस समय उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि अगर तुम मुझे हां कह दोगी तो मैं तुम्हारे लिए दुनिया बदल दूंगा. साल 2005 में वह महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी बन गए. उन्होंने कहा कि वह गांव से पड़े थे इसलिए उनकी इंग्लिश कमजोर थी लेकिन उन्हें कभी भी अपनी कमजोरी को दुनिया के सामने नहीं लाए बल्कि अपने मेहनत से उस कमजोरी को दूर कर दिखाया.



