सुरजपुरराज्यरायपुरव्यापारसरगुजा

2 करोड़ की लागत से भटगांव में बनेगा विकसित व आधुनिक स्टेडियम, मिली प्रशासनिक स्वीकृति।

नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाडे के प्रयास से स्वीकृत हुआ स्टेडियम।

 

सूरजपुर /भटगांव। भटगांव के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात,छत्तीसगढ़ शासन ने नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नंबर 5 में नया आधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति की है। विदित हो की वहां पूर्व मे एस ई सी एल द्वारा बना हुआ स्टेडियम था जो काफी जर्जर हो गया है।

नगर पंचायत भटगांव की अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े ने बताया कि पुराना स्टेडियम लगभग 35 से 40 वर्ष पुराना है और जर्जर हालत में है। युवााओं तथा खेल प्रेमियों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए उन्होंने भटगांव के विधायक व मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव से उन्नत स्टेडियम बनाने की मांग की थी, जिस पर गंभीरता दिखाते उन्होंने 2 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। नया बनने वाला स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें नई बैठक गैलरी बनेगी और हाई मास् लाइट भी लगेगा, स्टेडियम बड़े शहर जैसा बनेगा। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। भटगांव को स्टेडियम की सौगात देने पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सूरजपुर जिले का सबसे भव्य और विकसित स्टेडियम बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button