अभिषेक प्रिंस श्रीवास्तव को जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री मनोनीत किया गया।

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशी सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश  महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के द्वारा सूरजपुर जिला की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें भटगांव क्षेत्र के काग्रेस नेता और पार्षद अभिषेक श्रीवास्तव को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।नई कार्यकारिणी में इस बार नए और युवा चेहरे के साथ विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

 

जिला महामंत्री अभिषेक प्रिंस श्रीवास्तव ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश व जिला नेतृत्त्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावी रणनीतियों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *