जॉबखबर हट केबच्चों का कोनाराज्यसरगुजासुरजपुर

लूँड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज के मुख्य आतिथ्य मे एoडीoजुबली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव।

भटगांव। ए. डी. जुबली मेमोरियल विद्यालय भटगांव में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे लूड्रा विधायक प्रबोध मिंज वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में फादर विलियम, फादर जॉन जायसवाल कुजूर बिशप हाउस, अंबिकापुर, श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े नगर पंचायत अध्यक्ष, भटगांव सज्जन सिंह सरपंच, ग्राम पंचायत दुग्गा एवं अफरोज खान पूर्व एल्डरमैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य,स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने साइबर अपराध पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। छात्रा भार्गवी एवं हर्षिता द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यालय में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा नियमित उपस्थिति के आधार पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 12वीं की छात्रा नगमा अंसारी एवं कक्षा 10वीं की छात्रा तामेश्वरी यादव को पाँच-पाँच हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पूरे शैक्षणिक सत्र में 100% उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही विद्यालय के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को वर्ष भर उनके शैक्षणिक परिणाम, खेलकूद में भागीदारी एवं उपस्थिति के आधार पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक स्तर से दो-दो उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं तालियों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और पूरे कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाया। अभिभावकों के इस सहयोग के लिए विद्यालय परिवार द्वारा उनका हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

 

पुरस्कार वितरण के पश्चात सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की। विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन हामिद सर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन विनोद पासवान एवं प्रिया मिस द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य फादर टी. जोसेफ धन्नास्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button