सुरजपुरराज्यसरगुजा

लोकतंत्र को मजबूत करने नापा अध्यक्ष ने अपने वार्ड में ली निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ

सुरजपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 अग्रसेन वार्ड स्थित शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता के तहत लोकतंत्र को मजबूत करते हुए निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प नगर के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल के नेतृत्व में ली गई

हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ उपस्थित जनों को नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने दिलाई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के एसएस कुशवाहा, एस एस नसीम, मुकेश सिंह, बीएलओ उषा पांडेय समेत अन्य उपस्थित रहे….

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button