सुरजपुरजॉबराज्यरायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़।। शराब पी कर ड्यूटी आए पुलिस आरक्षक को एस एस पी ने किया सस्पेंड।

ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने वाला आरक्षक हुआ निलंबित, डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर की कड़ी चेतावनी, किसी प्रकार की अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त ।

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अनुशासनहीनता, उदासीनता व स्वेच्छाचारी आचरण को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। दिनांक 29.09.2025 को पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक विकास तिग्गा ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला जिस पर रक्षित निरीक्षक सूरजपुर के द्वारा आरक्षक का डॉक्टरी मुलाहिजा जिला चिकित्सालय सूरजपुर से कराया। आरक्षक के मुलाहिजा रिपोर्ट में शराब का सेवन करना पाए जाने पर रक्षित निरीक्षक के द्वारा इस बावत् प्रतिवेदन डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर को भेजा जिस उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरक्षक विकास तिग्गा को निलंबित कर रक्षित केन्द्र सूरजपुर सम्बद्ध कर दिया है।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कड़ी चेतावनी दी है कि विभाग में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पर सख्त कार्यवाही होगी वहीं उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कृत किया जायेगा।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button