सुरजपुरजॉबबच्चों का कोनाराज्य

ए.डी.जुबली मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, भटगाँव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनूठा एवम भव्य आयोजन।

सूरजपुर।  ए.डी. जुबली मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, भटगाँव अपनी अनूठी परंपरा के लिए जाना जाता है कि यहाँ हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसपास के विभिन्न शहरों और गाँवों में जाकर कार्यक्रम प्रस्तुत करता है। विद्यालय अपने विद्यार्थियों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति के संदेश देकर राष्ट्रीय एकता का संचार करता है और देश के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करता है।

ए.डी. जुबली मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, भटगाँव में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की भाव शुरुआत की गई। इस अवसर की मुख्य अतिथि श्रीमती विवेक सिद्दीकी (Baikunthpur), समाजसेविका, प्रिजन मिनिस्ट्री की सक्रिय सदस्य एवं स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षक रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव का संदेश दिया तथा शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।विद्यालय प्रांगण में ब्लू हाउस द्वारा नगपुरी नृत्य प्रस्तुत किया गया। भाषण में अंग्रेज़ी भाषण परी राजवाड़े (कक्षा 5वीं) और हिंदी भाषण दुर्गा राजवाड़े (कक्षा 4वीं) ने दिए। इसके उपरांत विद्यालय की सांस्कृतिक टीम नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पहुँची और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं।

विद्यालय की परंपरा तथा अनूठे अभियान के तहत इस वर्ष भी नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग चिन्हित जगह पर क्षेत्र के अलग-अलग गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

त्रिपाठी चौक भटगांव मे – मुख्य अतिथि पत्रकार अफ़रोज़ खान, देवेंद्र सिंह, मोहन प्रताप सिंह, जे पी गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया जहाँ भारी संख्या मे अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।ग्रीन हाउस द्वारा तेलुगु नृत्य का प्रदर्शन किया गया , हिंदी भाषण माहि राजवाड़े (कक्षा 5वीं) द्वारा दिया गया।

पुलिस थाना भटगांव के सामने।  रेड हाउस द्वारा पंजाबी नृत्य का प्रदर्शन किया गया, अंग्रेज़ी भाषण साक्षी सोनी (कक्षा 10वीं) द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि ए एस आई नंदलाल सिंह थे।

डुमरिया चौक पर।येलो हाउस द्वारा हरियाणवी नृत्य का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों द्वारा ध्वजारोहण, श्रद्धा कामत (कक्षा 10) द्वारा दिया गया,जिसमें  दीपक विश्वकर्मा और मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

 

तमोर तिराहा पर।  ब्लू हाउस द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य का प्रदर्शन किया गया तथा मिडिल सेक्शन का हिंदी भाषण भूमिका राजवाड़े (कक्षा 7वीं) द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि  गोरेलाल टोप्पो, सरपंच बुंदिया थे।

प्राथमिक शाला बरपारा। ग्रीन हाउस द्वारा मराठी लावणी नृत्य का प्रदर्शन किया गया, अंग्रेज़ी भाषण शुभांश साहू (कक्षा 7वीं) द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि प्रवेष और डॉ. प्रताप नारायण थे।

अटल चौक बरपारा। रेड हाउस द्वारा राजस्थानी नृत्य का प्रदर्शन किया गया, हिंदी भाषण तामेश्वरी यादव (कक्षा 11वीं) द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर प्रसाद राजवाड़े थे।

स्टेडियम बरपारा। येलो हाउस द्वारा बंगाली नृत्य का प्रदर्शन किया गया, अंग्रेज़ी भाषण अंकिता राजवाड़े (कक्षा 12वीं) द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि  राजकुमार, सरपंच बरपारा थे।

प्रत्येक स्थल पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन को खूब सराहा गया और मुख्य अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अंत मे विद्यालय के प्राचार्य फादर टी. जोसेफ ने इस अवसर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगर वासियों का आभार व्यक्त किया तथा विशेष रूप से एंकर महेश सर, फिलिसिता मैडम और विद्यार्थियों अंकिता राजवाड़े एवं संदीप राजवाड़े को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button