
भटगांव / सुरजपुर। पत्रकारों के हित में सदा खड़े रहने वाली सर्वोपरि यूनियन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन 27 को रायपुर में आयोजित किया गया है। एक दिवसीय प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन 27 सितम्बर 2023 बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से निरंजन धर्मशाला श्री राजीव गाँधी मार्ग रायपुर में होने जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पत्रकार संघ के भटगांव ब्लॉक अध्यक्ष अफरोज खान ने बताया की रायपुर मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन का शुभारम्भ चरण दास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा छ.ग. शासन के रायपुर के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यकम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर,राजेन्द्र तिवारी अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,विकास उपाध्याय संसदीय सचिव छ.ग. शासन, रामकुमार पटेल अध्यक्ष शाकम्भरी बोर्ड, सुशील आनंद शुक्ला मुख्य प्रवक्ता छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी,द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी एवं संसदीय सचिव छ.ग.शासन होंगे। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी सादर आमंत्रित है।
अफरोज खान ने आगे बताया की उसी दिन समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री व विधायक रायपुर विशिष्ट अतिथि संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगांव,सुनील सोनी सासंद रायपुर, चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद, लाभचंद बाफना पूर्व विधायक साजा,पुरन्दर मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उत्कल समाज,श्रीमती इंदू बंजारे विधायक पामगढ़,अरविंद अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्षता में संपन्न होगा। खान ने बताया की पत्रकार सम्मेलन में भटगांव ब्लॉक के पत्रकार साथी भी शामिल हो कर पत्रकार एकता को मजबूती प्रदान करेंगे और पत्रकार सुरक्षा कानून को अमल में लाने की मांग भी करेंगें। उन्होंने सभी पत्रकार साथीयों से प्रादेशिक सम्मेलन में भाग लेने की अपील भी की है।



