
सुरजपुर।विधानसभा भटगांव के लटोरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम जुड़वानी के लगभग 50 युवाओ ने यूंका नेता आयुष जायसवाल के नेतृत्व में भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े के समक्ष उनके गृह निवास बतरा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है व अपने ग्राम जुड़वानी में कांग्रेस को बहुमत दिलाने का संकल्प लिया।
भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कराया कांग्रेस प्रवेश
भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने अपने गृह निवास बतरा में जुड़वानी के युवाओं को कांग्रेस का गमछा पहना कर व मुंह मीठा कराकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.वही जुड़वानी की युवाओ के मांग पर भटगांव विधायक ने राजीव मितान क्लब को भंग कर नए सिरे से क्लब गठन करने की बात कही, वही क्रिकेट टीम की ड्रेस के लिए पांच हजार नगद दिया।सामुदायिक भवन की मांग पर 8 लाख रुपए स्वीकृति हो जाने के बात कहीं। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज राजवाड़े,कृष्णा राजवाड़े, युवा नेता विक्की राजवाड़े,एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सोनु राजवाड़े,युवा नेता पन्ने देवांगन,रामा पैकरा, अंकित जायसवाल,रामेश्वर पैकरा मौजूद थे।

ग्राम जुड़वानी से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य रूप से ललन सिंह, हेमन्त कुमार,वीरेंद्र सिंह, राघव सिंह,नरेंद्र सिंह,भोला सिंह,मोहन सिंह, धनन्जय ,शिव शंकर,प्रिन्स, हिमाशु प्रताप सिंह,वीरेंद्र सिंह प्रमोद,राधे,जितेंद्र सिंह, पिप लाल,यमुना सिंह सहित लगभग 5 दर्जन युवाओ ने सदस्यता ग्रहण की।



