
अफरोज खान
सुरजपुर/भटगांव। भाजपा परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन आज भटगांव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का आगमन हुआ। भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के भटगांव पहुंचने पर अगवानी पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने किया। भाजपा के परिवर्तन यात्रा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ पूर्व सांसद कमलभान सिंह, जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भाजपा नेता अनुराग सिंह देव,गौरी शंकर अग्रवाल,लाल संतोष सिंह,अनूप सिन्हा भटगांव पहुंचे। परिवर्तन यात्रा के भटगांव में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा गया।



