Uncategorizedखबर हट केराज्य

राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन 27 फरवरी से

  • बीटीआई ग्राउण्ड में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की लगेगी छह दिवसीय प्रदर्शनीते।लीबांधा तालाब से महिलाएं निकालेंगी बाइक रैली

 

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 04 मार्च तक होंगे। शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 27 फरवरी से 04 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। महिला मड़ई सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी।

तेलीबांधा तालाब से 27 फरवरी को सुबह 7 बजे महिलाओं की बाइक/स्कूटर रैली निकाली जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक मार्च को सुबह 9 से 2 बजे तक महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बीटीआई ग्राउंड में 04 मार्च को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button