Uncategorized

भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस भटगांव में मनाया गया

भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस भटगांव में मनाया गया

भटगांव। भटगांव मंडल मे भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस भटगांव शहरी क्षेत्र के बूथ नं 172 के शिव मंदिर प्रांगण मे मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा का ध्वजारोहण कर,भारत माता कि छाया चित्र में एवं पं दीनदयाल उपाध्याय जी और डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र मे पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरूवात की गई।इस कार्यक्रम मे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जा सम्बोधन को पर लाइव सुना गया और पार्टी के द्वारा दिया गया पत्रक का वाचन भी किया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमति परमेश्वरी राजवाडे़ उपस्थित रही। उनके साथ मे शक्तिकेंद्र प्रभारी, मंडल प्रभारी,मंडल के महामंत्री,बूथ के अध्यक्ष सचिव,पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे जिला के कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह,बीरेन्द्र गुप्ता,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी शर्मा,मंडल महामंत्री आषीश बाजपयी,उर्मिला राजवाडे, सारीका सिंह,डींपल,ओंकार, सोनामती, बिंदू सिंह,जया पांडेय,गणेश चौधरी,सावनी,मनोज, विकास,नीरज,जूही,श्याम बाई,अयोध्या राजवाडे, नीतिंन,आशा,किस्मत सहित अन्य कार्यक्रता भी उपस्थित रहे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button