सुरजपुर

पैंगोलिन के 10 किग्रा सिल्क के साथ 2 मोटरसाइकिल जप्त,3 आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा

पैंगोलिन के 10 किग्रा सिल्क के साथ 2 मोटरसाइकिल जप्त,3 आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा

प्रतापपुर।पैंगोलिन के दस किलोग्राम सिल्क के साथ तीन तस्करों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है,उनके पास से दो मोटरसाइकिल भी जप्त की है।मामला सूरजपुर वन मंडल अंतर्गत का है और तस्करों को ग्यारह नँबर से रमकोला जाने वाली सड़क के बीच में पकड़ा गया है।उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पैंगोलिन की खाल की तस्करी कर रहे हैं, इस पर सूरजपुर वन मंडल अधिकारी संजय यादव के निर्देश पर डब्लूसीसीबी जबलपुर के साथ वन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।सूत्रों की जानकारी के आधार पर टीम ग्यारह नँबर से रमकोला के बीच वे उनका इंतजार करने लगे और तब उन्हें कछुवा नाला के समीप दो मोटरसाइकिल में तीन सवार संदिग्ध स्थिति में जाते दिखे,टीम ने उन्हें पकड़ा और पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम चरकु आत्मज शिवलाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धुरिया भेलकचछ, तनगु आत्मज सोमारु उम्र 30 वर्ष ग्राम दुलदुलीज़ विजय आत्मज धन सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम दुलदुली बताया।

इनके पास से टीम को पैंगोलिन के दस किलो सिल्क मिले जिसके बाद वन विभाग की टीम तीनों को पकड़ वन विभाग के कार्यालय ले आई और वन्य प्राणी सरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की और जेल भेज दिया।इस कार्यवाही में एसडीओ प्रतापपुर आशुतोष भगत,रेंजर घुई संस्कृति बारले,रेंजर विनय टंडन, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button