संसदीय सचिव राजवाड़े के समक्ष 150 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

सुरजपुर।(न्यूज़ नेशन डेली)जनपद सदस्य अनुज राजवाडे के अगुवाई में आज लगभग 150 युवाओं द्वारा संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के समझ कांग्रेस पार्टी का समदस्या ग्रहण किया गया। जनपद सदस्य अनुज राजवाड़े द्वारा बताया गया कि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम अनरोखा, कपसरा, नरकालो, पोडी, बिसाही के लगभग 150 युवाओं द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्या ग्रहण करने की इच्छा जाहिर किया गया जिस तारतम्य में आज लगभग 150 युवाओं द्वारा संसदीय सचिव के निवास गृह बतरा में पहुंच कर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस तेज गति से सभी वर्गो के लिए विकास के कार्य किये जा रहे है, उससे प्रदेश के लोग काफी उत्साहित है। यही कारण है कि बढ़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्या ग्रहण कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवेश करने वाले युवाओं द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि हम सभी नव प्रवेशी युवा बढ़-चढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनाव मे प्रचंड मतो मे कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाऐगें।
इस दौरान संसदीय सचिव रावजाड़े द्वारा सभी युवाओं को कांग्रेसी पार्टी का अंगवस्त्र धारण कराते हुए कांग्रेसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर युवाओं को शुभकामना दिया गया तथा अपने उद्बोधन मे बताया गया कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी है, जिसका देश के स्वतंत्रता एवं विकास में महत्वपूर्ण भुमिका रहा है। आज कई राजनितिक पार्टी देश के एकता, अखण्डता एवं आपसी भाईचारे को बिगाड़ रहे है। ऐसी स्थिति मे कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो देश की एकता, अखण्डता एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है। आप सभी नव प्रवेशी युवाओं को देश की एकता, अखण्डता एवं विकास हेतु कांग्रेस पार्टी के निति-रिति से जन-जन को अवगत कराना है एवं देश के विकास मे कांगेस पार्टी का साथ देना है। इस दौरान कांग्रेस प्रवेश करने वाले युवाओं में मुख्य रूप से देव प्रसाद राजवाडे, धनेश्वर मानिकपुरी, बंसराज यादव, संतलाल राजवाड़े, सुरज यादव, मोहर लाल, बालेश्वर राजवाड़े, महेश गिरी, परमेश्वर पैकरा, गौतम, मनोहर, पिताम्बर, संदीप, परषोत्तम, आनंद, करमचन्द, अजय, रामप्रकाश, अनुज, रामेश्वर एवं अन्य युवा उपस्थित रहें।



