Uncategorized

नशे में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट जांच में जुटी पुलिस

असफाक खान

लखनपुर(सरगुजा)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसगा में 14 मार्च दिन मंगलवार की तड़के सुबह नशे में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दीया। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी पति स्ंतोस मुंडा को हिरासत में लेकर पुलीस पूछताछ कर रही है। मृतिका का नाम बबीता मुंडा पति संतोष मुंडा कोसगा चारपारा बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोष मुंडा नशे का आदी था। आए दिन पति पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद होता था। संतोष मुंडा और पत्नी बबीता मुंडा की संतान नहीं होने पर दंपति के द्वारा अपने रिश्तेदार के बच्चे को गोद लिया था। आज तड़के सुबह बबीता मुंडा और उसके लगभग 6 वर्षीय पुत्र पलंग पर सो रहे थे। सोने के दौरान संतोष मुंडा के द्वारा कुल्हाड़ी से प्राणघात हमला कर बबीता मुंडा की हत्या कर दी। मासूम 6 वर्षीय बालक वहां से भाग कर अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा और घटना की जानकारी दी इसी दौरान आरोपी पति संतोष मुंडा के द्वारा गांव में अपने पत्नी बबीता मुंडा की मृत्यु होने की स्मान्य जानकारी दी। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली गई थी।वही मृतिका महिला के परिजन पहुंचे और मृतिका बबीता मुंडा को लहूलुहान देखकर इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है साथ ही पुलिस द्वाराा सूचना फॉरेंसिक टीम को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची उसके बाद छानबीन की गई लखनपुर पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर महिला के परिजनों को सुपुर्द किया गया है। वहीं लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button