राज्यसरगुजासुरजपुर

हिंदू स्वाभिमान जागरण संतयात्रा में शामिल होने जा रहे उपयात्रा का जरही में हुआ भव्य स्वागत

सुरजपुर/ जरही।हिंदू स्वाभिमान जागरण संतयात्रा में शामिल होने जा रहे उपयात्रा का जरही चौक पर भव्य स्वागत एवं सत्कार हिंदू संगठनों सहित जरही के निवासियों द्वारा किया गया।जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के चारों दिशाओं से महाशिवरात्रि के दिन हिंदू स्वाभिमान जागरण संतयात्रा का शुभारंभ किया गया है जो 19 मार्च को रायपुर में महासम्मेलन के साथ समाप्त होगी इसी क्रम में माँ महामाया क्रमांक 1 यात्रा भी शामिल है जो रामानुजगंज से प्रारंभ होकर कई पड़ाव में चलकर रायपुर तक पहुंचेगी इस यात्रा का पड़ाव 25 फरवरी को विश्रामपुर एवं सूरजपुर में था जिसमें वासुदेवनगर , वाड्रफनगर , मरहट्टा ,दुरती , जरही की ओर से चलकर बिश्रामपुर में संत यात्रा में सम्मिलित होने जा रहे यात्रियों का जरही चौक पर भव्य स्वागत फूल बरसा कर एवं नारों के साथ किया गया इस दौरान जरही निवासियों द्वारा उपयात्रियों के लिए शरबत पानी की व्यवस्था भी की गई थी यात्रा में शामिल होने जा रहे यात्रियों द्वारा इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एक दूसरे से जोड़ने एवं धर्म के प्रति जागृत करना बतलाया जा रहा है वही धर्मांतरण रोकने एवं संस्कृति की रक्षा के लिए भी यह यात्रा महत्वपूर्ण बताई गई है यात्रा में यात्री जोर शोर से उत्साह के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नजर आए इस यात्रा में यात्री मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों के माध्यम से जरही से भटगांव होते हुए बिश्रामपुर में सम्मिलित होंगे जहां से साधु-संतो की अगुवाई में अगले पड़ाव के लिए यात्री विश्रामपुर से आगे बढ़ेंगे एवं 19 मार्च को रायपुर महासम्मेलन के साथ यात्रा की समाप्ति करेंगे।इस दौरान भटगांव पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था जरही चौक पर रही जिससे यातायात प्रभावित ना हो। हिंदू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा में सम्मिलित होने जा रहे यात्रियों के स्वागत एवं सत्कार के लिए जगदीश प्रसाद साहू ,सत्यवान साहू ,मुकेश सिंह, विकेश जयसवाल,अजय प्रसाद,दीपक मिश्रा,गणेश मजूमदार,कमल सक्सेना,दिनेश पाण्डेय, जगन्नाथ पाण्डेय,धनंजय सिंह,रोहित जी,राकेश शुक्ला,नागेंद्र सिंह, अभय तिवारी, भास्कर तिवारी, योगेंद्र शर्मा,ओपी सिंह, सूरज सिंह सहित नगर निवासी जरही चौक पर उपस्थित रहे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button