क्राइमराज्य

दुधमुंहे बच्चे को पिता ने फांसी पर लटकाया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

रायपुर।राजिम क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपने ही दुधमुहे बच्चे को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार फिश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गनिवारी के जंगल में 10 माह के ‘दुधमुहे बच्चे की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम करने भिजवाया। इधर जांच में पता चला की बच्चे को उसके ही पिता ने की फांसी पर लटकाया है। पुलिस ने आरोपी दौलत बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे का पिता बार- के बार उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी आरोपी पिता झगड़ा किया। इसके बाद बच्चे को उससे छिनकर ले जाता था और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। हल्ला मचाया तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला उसके बाद बच्चे की खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता पर नहीं चला। इधर आरोपी ने बच्चे को गनियारी’ के जंगल में ले जाकर पैंट-शर्ट के सहारे फांसी पर लटका दिया। उसके बाद जब घर पहुंचा, तो परिजनों से इसकी जानकारी लगी। परिजनों ने बताया कि आरोपी पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। वहीं आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button