Uncategorized
4 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में AAP विधायक को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गिरफ्तार किया है। अमित रतन बठिंडा देहात से विधायक हैं। कुछ दिन पहले बठिंडा में उनके प्राइवेट पीए रिशम सिंह को 4 लाख रिश्वत लेते समेत पकड़ा गया था। उस वक्त विधायक से भी करीब 4 घंटे तक सर्किट हाउस में पूछताछ की गई थी।



