देश विदेशराज्यसुरजपुर

भाजपा नेता का निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में भाजपाइयों का उग्र प्रदर्शन

  • बनारस-अंबिकापुर हाईवे दो घंटे तक रहा अवरुद्ध।
  • भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।

सुरजपुर। (न्यूज़ नेशन डेली) बस्तर में नक्सलियों के द्वारा बीते सप्ताह छह दिन के अंदर तीन भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई। इसे लेकर भाजपा राजधानी रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, बस्‍तर, सूरजपुर सहित प्रदेशव्यापी चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के शहर सूरजपुर, भैयाथान, बिश्रामपुर, भटगांव व जरही चौक में भारतीय जनता पार्टी छतीसगढ़ प्रदेश के आहवान पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में जरही चौक पर बड़ी संख्‍या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्‍कूल बस और स्‍टेशन आने-जाने वालों को आने जाने दिया। भाजपा का चक्‍काजाम दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। बस्तर संभाग के सात जिलों में भी चक्‍काजाम कर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया गया ।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जरही मंडल के महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले एक महीने में भाजपा के चार नेता रामदार अलामी, निलकंठ काकेम, सागर साहू व बुधराम करताम की नक्सलियों के द्वारा बड़ी बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी गई है। बस्तर में इनदिनों प्रमुख नेताओं को टारगेट करके उनकी हत्या की जा रही है। पूरे प्रदेश और बस्तर में भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां लगातार बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि यह पूरा परिदृश्य चुनाव को प्रभावित करने के लिए साजिश का हिस्सा है। वही कार्यक्रम को लाल साय, तेज बहादुर सिंह, अक्षय तिवारी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य व्यक्तियो ने भी संबोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम मे गौरीशंकर अग्रवाल, तेजबहादुर सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, लालसन्तोष सिंह , शशी सिंह , राकेश शुक्ला , सुनील गुप्ता , अक्षय तिवारी , कृपा प्रजापति, आई डी तिवारी, हिमांशु सिंह, रमेश गुप्ता, संतोष यादव, चिन्तावन राजवडे , संजय बसोर, विश्वजीत, राकेश सिंह , ओ पी सिंह, अभिषेक सिंह, हीरागोयल, लालसाय सिंह, प्रवीण सिंह, प्रकाश गुप्ता, सचिन, विकास तिवारी, अभय तिवारी, राजुशर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Devendra Kumar Singh

Editor In Chief Surguja Mobile No 9131424275

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button