शिवशक्ति महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा विधि विधान से हुआ संपन्न।

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर के सुदूर अंचल ग्राम बगड़ा में चल रहे कार्यक्रम शिवशक्ति महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा अमृत का साप्ताहिक अनुष्ठान कलश विसर्जन भक्तिमय वातावरण के साथ गत दिवस संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूज्य वर भागवत शिरोमणि पुराणाचार्य पंडित अनादि जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन शिव महापुराण कथा एवं गोरखनाथ पीठ गोरखपुर तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के विद्वत जन पंडित पवन तिवारी तथा पंडित विकास शुक्ला द्वारा संपूर्ण वैदिक विधान से पूजन अर्चन कराया जाता रहा। प्रातः कालीन संध्या कालीन पूजन के अतिरिक्त रुद्राभिषेक, यज्ञशाला परिक्रमा, भंडारा व्यवस्था स्थानीय भक्त जनों द्वारा रतजगा एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रतिदिन होता रहा कुल पुरोहित पंडित मुरली प्रसाद दुबे द्वारा सामूहिक कल्याण के निमित्त महामृत्युंजय जप एवं ग्राम बैगा गुलाब राम तथा खुलेश्वर ठाकुर के द्वारा यज्ञ सह्योग होता रहा। मुख्य यजमान की भूमिका में पंडित बनारसी तिवारी, विजय बहादुर सिंह, चंपालाल गुप्ता, अमरनाथ पैकरा।रहे यज्ञ अनुष्ठान में कार्यकर्ताओं एवं भक्तजनों का उत्साहवर्धन के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिल गुप्ता, सतीश चौबे, प्रियंकल तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर, अक्षय तिवारी, अरुण प्रताप सिंह, समय राज सिंह, सुरेश चक्रधारी, कृष्ण मुरारी जायसवाल, रामकृष्ण पांडेय, रामबदन पटेल, समय प्रताप सिंह, राम कलाई चौबे ने विशेष रूप से शिरकत किया। यज्ञ एवं कथा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में नरेंद्र तिवारी, बगड़ा बस, डॉ. राजू सिंह, रामदास राजवाड़े, सच्चिदानंद तिवारी, गोरे लाल, गिरधारी लाल, रामेश्वर राजवाड़े, राज कुमार राजवाडे, जगदीश गुप्ता, रामनरेश तिवारी, कैलाश पुजारी, बुल्लू बाबा, विनय तिवारी ,यमुना प्रसाद तिवारी, दिवाकर प्रसाद तिवारी, जनार्दन तिवारी बबलू ,सुरेश जायसवाल, राजकुमार सिंह, रमेश तिवारी, विष्णु जायसवाल, छोटू हलवाई, मोहन भंडारी, जय राम मरई, बुधन राम, बुधराम विधायक, खीरु राम, गुड्डा यादव, श्रीमती कविता केसरी, यशोमती मैया, रामकोलहिंन, लाली, शिवधारी महाप्रसाद, विकास तिवारी, कन्नी लाल गुप्ता, वीडियो तिवारी, जग लाल राजवाड़े, सुरेश गणेशपुर, दिनेश तिवारी, मनोज तिवारी एवं क्षेत्र के समस्त भक्त जनों का विशेष सहयोग रहा।
यज्ञ का उद्देश्य मानवता का विकास।
शिवशक्ति महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा के मुख्य सूत्रधार पंडित कृपाल नाथ तिवारी ने बताया कि यज्ञ से मानव जीवन में शांति समरसता, भाईचारा ,मेल मेलापक, सहनशीलता, शिष्टाचार ,संस्कार एवं आगामी पीढ़ी को सनातनी मानवीय मूल्यों को समझने का शुभ अवसर देना है। यज्ञ के माध्यम से नशा मुक्ति एवं अन्य कुसंस्कार को समाप्त करना है। इस अनुष्ठान की सफल पूर्णाहुति पर उन्होंने समस्त दानदाताओं ,सहयोगकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों, विद्वतजनों, साउंड, हलवाई, यज्ञशाला निर्माणकर्ताओं, भंडारा कराने वालों, शैला पार्टी के साथ विद्यालय के बच्चों, पूजन विभाग, स्वच्छता विभाग, स्टेज प्रभारी, स्टोर प्रभारी, भोजन प्रभारी, मंदिर प्रभारी, चंदा एकत्र करने वालों समस्त भक्तों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए शिव शक्ति धाम के समस्त दैवीय शक्ति से उनके मंगल कामना के लिए प्रार्थना एवं सब का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पंडित कृपाल महाराज
बगड़ा, सूरजपुर(छ ग)
शिवमहापुराण कथा श्रवण सर्वकालिक।
श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण सभी के लिए सभी समय किया जा सकता है ।यदि किसी परिवार में किसी प्रकार का सूतक भी लग जाए तभी कथा स्थल पर आकर पुराण का श्रवण किया जा सकता है। भले ही उसके लिए पूजन अर्चन का कार्य निषिद्ध हो, शिव महापुराण व्यक्ति के पारिवारिक जीवन को आदर्श बनाने की प्रेरणा देता है।
पं. अनादि जी महाराज
वाराणसी (उ प्र)



