स्वास्थ

समाज सेवा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा सम्मानित

अफरोज खान

भटगांव : ग्लोबल इम्युनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 से जरही सरगुजा संभाग के रक्तदान के क्षेत्र में अध्यक्ष भूषण प्रसाद सूर्यवंशी, सचिव खेमसागर साहू एवं रवि महंत को राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों को रक्त देकर जान बचाने के लिए ॐ साईं रक्तदाता समिति जरही सरगुजा संभाग समिति को चयन किया गया है । ॐ साईं रक्तदाता समिति जरही सरगुजा संभाग के संस्थापक एवं अध्यक्ष भूषण प्रसाद सूर्यवंशी का कहना है कि सम्मान मिलने से अन्य संस्थाओ तथा लोगो को प्रोत्साहन मिलेगा जिस कारण भविष्य में और बेहतर सेवा प्रदान करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। इसके लिए राष्ट्र हित फाउंडेशन ट्रस्ट बीकानेर राजस्थान को आभार जताया। ग्लोबल इम्युनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 आगामी 11 व 12 मार्च को राजस्थान के बीकानेर में सम्मान समारोह आयोजित होना है। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर 200 देश- विदेश और राष्ट्रीय स्तर पर 740 जिले के समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में भूषण प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि ॐ साईं रक्तदाता समिति पिछले 8 सालों से निरंतर जरूरतमंदों को रक्त देकर जीवन बचाने की मुहिम से जुड़ा है। समिति के द्वारा शिविर तथा मरीज को लाइव डोनर के माध्यम से लोगों को रक्त मुहैया कराता है। ग्लोबल इम्युनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 सम्मान समारोह बीकानेर राजस्थान में आयोजित की गयी है ll समिति के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हमारी समिति को और भी कई सम्मान रक्तदान के क्षेत्र में प्राप्त हुआ है जैसे कि हरियाणा राज्य, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ अन्य कई राज्यों से हमारे समिति को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है ll

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button