क्राइमदेश विदेशराज्यसाहित्यसुरजपुर

टैंकर और बारातियों से भरी बोलेरो की भिड़ंत से 4  लोगों की मौत हों गई और 6 लोग गम्भीर रूप से घायल

घायलों का इलाज मेडिकल अस्पताल अंबिकापुर में किया जा रहा है।

अफ़रोज़ खान

सुरजपुर।। सुरजपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां बारातियों से भरी बुलेरो और टैंकर की जबरदस्त भिडंत हो गई दुर्घटना में 1 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है वही 6 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल है जिनका प्राथमिक उपचार सोनगरा में करने के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार लोग बलरामपुर जिले के थे जो सूरजपुर जिले के महेशपुर बारात मे आए हुए थे जहां आज सुबह बरात वापस हो रही थी और बनारस अंबिकापुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत सोनगरा मैं उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही बडी टैंकर टेलर में बोलेरो की भिड़ंत हो गई टैंकर और बोलेरो की टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो में सवार सभी 10 लोग बुरी तरह से जख्मी हों गय। मौके पर ही चालक की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में ले जाते वक्त मौत हो गई। बोलेरो में सवार जो जिले बलरामपुर के रघुनाथ नगर के खेसारी के है जहा से बारात महेशपुर आई हुई थी दुर्घटना का मेन वजह रोड के दोनों और मिट्टी मुरूम का ढेर होना और बेवजह ट्रकों का अगल बगल में खड़ा होना बताया जा रहा है जो ट्रक सोनगरा अटल चौक से से लेकर रुद्रा ढाबा तक बेवजह ट्रक खड़े रहते हैं और आगे पीछे होते रहते हैं वही वर्तमान में रोड निर्माण होने के कारण रोड के दोनों साईड मिट्टी मुरूम का ढेर होना बताया जा रहा है जिसको अब तक बराबर नहीं किया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनगरा के डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि दुर्घटना पश्चात 8 लोगों को उपचार के लिए उनके स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था जिसमें कि 2 लोगों की स्थिति बहुत गंभीर थी जिनके बचने की संभावना बिलल त नहीं थीं अन्य 6 लोग भी बुरी तरह से घायल थे जिन्हें भक्ति के उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button