सुरजपुर
शिक्षिका गायत्री मिश्रा को रुड़की उत्तराखंड में किया गया सम्मानित

शिक्षिका गायत्री मिश्रा को रुड़की उत्तराखंड में किया गया सम्मानित
सुरजपुर। भटगांव प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गायत्री मिश्रा को रुड़की उत्तराखंड में सम्मानित किया गया। उन्हे ये सम्मान नित नए नवाचार, सृजनशील शिक्षक,बच्चों के प्रतिभा का विकाश कौशल, विकसित करने को तत्पर रहने की वजह से मिला है।ये सहायक शिक्षक और भटगांव संकुल १ की जनशिक्षक भी हैं,शास. शाला भटगांव कॉलरी में पदस्थ हैं । इन्होंने भटगांव कॉलरी के साथ साथ अपने ब्लॉक,जिला, राज्य का नाम रौशन किया है।



