राज्यसरगुजासुरजपुर

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से शिवनंदनपुर और चांदनी बिहारपुर में खुलेगा नया आईटीआई,10 करोड़ की स्वीकृति

सुरजपुर। छत्तीसगढ शासन में संसदीय सचिव एवम भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में निरंतर विकास के कार्य चल रहे हैं। उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में नए कालेज अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद विद्यालय खुल चुके हैं। क्षेत्रवासियों की मांग वह जरूरत को देखते हुए उनके प्रयास से अब दो नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)भी खुल रहे हैं। जिनका निर्माण चांदनी बिहारपुर व शिवनन्दनपुर में होगा। प्रशासनिक स्वीकृति मे आईटीआई कालेज एवं छात्रावास भवन दोनों के लिए फंड स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 10 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी हैं। दो नए आई टी आई कालेज खोलने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है तथा लोगों ने विधायक पारसनाथ राजवाड़े का आभार व्यक्त किया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button